Prakash veg

Latest news uttar pradesh

लूट के प्रयास का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

1 min read

देवरिया। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत संजीव सुमन के निर्देशन में सलेमपुर पुलिस ने लूट की कोशिश करने वाले एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को दिनदहाड़े सलेमपुर स्थित विशाल ज्वेलर्स में एक अज्ञात युवक चेहरे को कपड़े से ढककर घुसा और दुकानदार पर असलहा तानकर लूट का प्रयास किया। पीड़ित ध्रुव कुमार वर्मा की तहरीर पर थाना सलेमपुर में मुकदमा संख्या 56/26 धारा 309(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने शनिवार को बरसीपार-नदावर रोड के पास से बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक नाजायज पिस्टल .32 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में टीम सक्रिय रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/