Prakash veg

Latest news uttar pradesh

वीरकेश्वर मल्ल कर्मवीर सम्मान से सम्मानित हुए तीरंदाज संजीव सिंह

1 min read

देवरिया। जनपद के खोरमा कन्हौली निवासी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव कुमार सिंह को रविवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में ‘वीरकेश्वर मल्ल कर्मवीर सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
संजीव सिंह, संजीवा सिंह तीरंदाजी संस्थान के संस्थापक हैं और वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में तीरंदाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
सम्मान पत्र बीएमएन सेवा संस्थान, लखनऊ की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में कामेश्वर सिंह, पवन सिंह चौहान सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/