रायबरेली। थाना जीआरपी रायबरेली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशन पर भटक रहे 7 वर्षीय नाबालिग बालक को बरामद कर सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया।
दिनांक 22.11.2026 को रात करीब 19.30 बजे प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार पांडेय व महिला कांस्टेबल लवली चाहर चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 01 के पैसेंजर हॉल में एक बालक को अकेला बैठा देखकर थाना कार्यालय ले आए। पूछताछ में बालक ने अपना नाम शान मोहम्मद (परिवर्तित नाम), निवासी नया पुरवा, निराला नगर, रायबरेली बताया और कहा कि घरवालों की डांट से नाराज होकर स्टेशन आ गया था।
पुलिस ने पिता से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया और नियमानुसार सुपुर्दगीनामा लिखवाकर बालक को पिता के साथ रवाना किया। इस दौरान बालक के पिता व यात्रियों ने जीआरपी रायबरेली पुलिस की सराहना की।

More Stories
सर्दियों में पानी की टंकी को इस तरह रखें सुरक्षित
सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे भाजपा नेता
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा में गठबंधन की कवायद तेज