Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा में गठबंधन की कवायद तेज

सीटों के बंटवारे पर दो-तीन दिन में सहमति बनने की उम्मीद

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को दिल्ली में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत अन्य नेता शामिल हुए, जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव, इमरान मसूद और अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के बाद नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बताया। दोनों दलों के बीच अगले दो से तीन दिनों में सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने की उम्मीद जताई गई है।

नेताओं का कहना है कि गठबंधन के सभी फैसले आपसी सम्मान और सहमति के आधार पर लिए जाएंगे। हालांकि अभी सीटों की संख्या और उम्मीदवारों को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

0Shares