Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का उठाया मुद्दा

1 min read

 

देवरिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सपा समर्थित मतदाताओं के नाम सुनियोजित ढंग से कटवाने के उद्देश्य से कुछ लोग बीएलओ पर दबाव बनाकर जीवित मतदाताओं के विरुद्ध गलत तरीके से फॉर्म-7 भरवा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची में इस प्रकार की गड़बड़ियां तत्काल नहीं रोकी गईं, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े होंगे।
उन्होंने बताया कि 337 देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पथरहट स्थित बूथ संख्या 103, 104, 105 एवं 106 पर नाम काटे जाने की शिकायत मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर बीएलओ से वार्ता की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी  दिव्या मित्तल ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/