महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों ने दिया धरना
1 min read
देवरिया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को नगर पालिका परिषद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों ने शांतिपूर्ण धरना दिया।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि घेराव के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता व कार्यकर्ता घायल हुए। उन्होंने इसे भाजपा सरकार का दमनकारी रवैया बताते हुए कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। धरने में किसान कांग्रेस व पार्टी पदाधिकारियों समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित।
