Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

1 min read

देवरिया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर दीवानी न्यायालय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने विभागों को अधिकाधिक मामलों को लोक अदालत में संदर्भित कर निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल जज शैलजा मिश्रा ने व्यापक प्रचार-प्रसार और विधिक साक्षरता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।
बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च  को आयोजित होगी, जिसमें बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, श्रम, सिविल व लघु आपराधिक तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/