Prakash veg

Latest news uttar pradesh

गैस डिलीवरी कर्मी पर हमले का खुलासा, 7 गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के दौरान हुए जानलेवा हमले का भलुअनी पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को बरहज मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने वाहन का शीशा तोड़कर चालक पर चाकू से वार किया था।
जांच में सामने आया कि घटना के पीछे जमीनी रंजिश की पृष्ठभूमि थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करौंदी मोड़ से सभी आरोपियों को दबोचा। एक आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। मामले में पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/