कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं विचारधारा थे : चंद्रभूषण
1 min read
देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिनका अनुशरण आज की राजनीति में शुचिता और सामाजिक न्याय के लिए आवश्यक है।
कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। उस दौरान उन्हें विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध और अपमान का सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपने सिद्धांतों से नहीं डिगे। यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर सामाजिक विषमता के खिलाफ संघर्ष किया और सादगीपूर्ण जीवन जिया।
कार्यक्रम में व्यास यादव, रामाशीष यादव, श्यामराज कन्नौजिया, रामआसरे यादव, सुरेश नारायण सिंह यादव, रामप्यारे यादव, संतोष मद्धेशिया, अयोध्या वर्मा, नाजिर अंसारी, शंकर गोंड, नारायण प्रसाद, विनोद यादव, इकबाल अहमद, संतोष कुमार सिंह और राम नगीना यादव सहित अनेक लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
