पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को कराई दौड़
1 min readदेवरिया। देवरिया पुलिस द्वारा मंगलवार को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्रवाइयां की गईं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ कराई गई तथा अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी-112 पीआरवी, मेस और स्टोर का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
वहीं सुबह 5 से 8 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। 14 स्थानों पर 232 व्यक्तियों और 156 वाहनों की जांच की गई। संदिग्धों से पूछताछ, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
उधर थाना बघौचघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त भोला उर्फ हृदय प्रकाश को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।
