Prakash veg

Latest news uttar pradesh

रंगारंग कार्यक्रम के साथ एनएसएस शिविर का हुआ समापन

1 min read

देवरिया। राजेन्द्र बाबू पीजी कॉलेज बनकटिया दुबे द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय जंजीरहा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी बीरेंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कु. बबिता व कु. रागिनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि कु. निवेदिता व कु. मुस्कान ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया।
शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के संस्थापक अशोक सिंह कुशवाहा एवं प्राचार्य डॉ. विनोद यादव ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. आनंद पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन संदीप सिंह ने किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/