Prakash veg

Latest news uttar pradesh

स्वयं सेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली 

1 min read

देवरिया। शहर के बीआरडीपीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम साहू टोला व मेहड़ा पुरवा में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वयंसेवकों ने सभी रोगों की एक दवाई-घर में रखें साफ-सफाई और एनएसएस का यही संदेश-स्वच्छ करेंगे पूरा देश जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इसके बाद गलियों, नालियों व सड़कों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
बौद्धिक सत्र में जीव विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर व्याख्यान देते हुए इसे वैज्ञानिक, आध्यात्मिक व जीवन-मूल्यों पर आधारित बताया। कहा कि यह परंपरा प्रकृति सम्मान, नैतिकता और मानव कल्याण का संदेश देती है। कार्यक्रम में डॉ. प्रद्योत सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/