Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

1 min read

देवरिया। जिले में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ नगर के गुरु गोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय, देवरिया से किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता एवं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की और कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को टीका लगाया गया।
सीएमओ ने बताया कि 27 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 3039 स्कूलों व मदरसों में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के 2.29 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। टीमें स्कूलों में एक दिन पूर्व सूचना देंगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को खाली पेट टीका न लगे, बल्कि मिड-डे मील या लंच के बाद ही वैक्सीन दी जाए।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनिवार्य रूप से एमआर टीका लगवाएं, ताकि जिला खसरा-रूबेला मुक्त बन सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/