Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी विधानसभा बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक 

1 min read

लखनऊ। यूपी विधानसभा बजट सत्र 9 फरवरी यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में सर्वदलीय बैठक  की गई, जिसमें सत्ताधारी  पार्टी के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के सदस्य शामिल हुए बैठक में सदन के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और सकारात्मक सहयोग की अपील की गई, ताकि बजट सत्र शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी।  सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रहेगा। विशेषकर सड़क, पुल, शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर बड़े निवेश की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक बजट में  शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए भी पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किए जाने की उम्मीद है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। वहीं बजट सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है,  विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों को उठाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/