चौरी-चौरा घटना की 104वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
1 min readदेवरिया। चौरी-चौरा घटना की 104वीं वर्षगांठ पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मंडल द्वारा रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि चौरी-चौरा एक्शन के महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना और निर्णायक दिशा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद महात्मा गांधी ने 1920 में प्रारंभ असहयोग आंदोलन को वापस ले लिया था।
अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। कार्यक्रम में अरुण मिश्र, डॉ. विनोद पाण्डेय, गोलू सिंह, विजेंद्र चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
