Prakash veg

Latest news uttar pradesh

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कथित धांधली के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन 

1 min read

देवरिया (प्रकाश वेग)। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कथित धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनपद में भाजपा से जुड़े लोग बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म-7 भरवा रहे हैं, जिससे सपा समर्थित वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध रूप से हटाए जाने की साजिश हो रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की बुनियाद के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिह्न लगता है।
व्यास यादव ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से काटा गया तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय, पूर्व एमएलसी जे.पी. जायसवाल, गजाला लारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/