Prakash veg

Latest news uttar pradesh

केंद्रीय बजट दिशाहीन और जनविरोधी : संजीव 

1 min read

देवरिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने निराशाजनक और जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी और मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं देता, बल्कि केवल पूंजीपतियों के हितों को साधने वाला है।
संजीव मिश्रा ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार का कोई ठोस रोडमैप नहीं है, वहीं किसानों के लिए भी पर्याप्त उपायों का अभाव है। महंगाई पर नियंत्रण को लेकर कोई स्पष्ट नीति सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेतनभोगी करदाताओं के लिए कर दरों में कोई बदलाव न होने से मध्यम वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता को बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और महंगाई जैसे जमीनी मुद्दों को नजरअंदाज किया गया। यह बजट केवल सपने दिखाने वाला है, वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं करता।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/