Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जयपुरिया कॉलेज में 550 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read

देवरिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत जयपुरिया कॉलेज में करीब 550 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान योग प्रशिक्षिका सुश्री जागृति सिंह ने सूर्य नमस्कार के सभी मंत्रों के साथ योग व सरल आसनों का अभ्यास कराते हुए निरोग रहने के उपाय बताए।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श में आस्था हॉस्पिटल देवरिया, मेडिकल कॉलेज देवरिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा के चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र सहित डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. जनार्दन त्रिपाठी, डॉ. जफर अनीस, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. कीर्ति अग्रहरि, डॉ. नवनीत यादव व अनंत प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/