Prakash veg

Latest news uttar pradesh

कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, एसआईआर व संगठन सृजन पर हुई समीक्षा

1 min read

देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शनिवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने की। बैठक में एसआईआर अभियान एवं संगठन सृजन की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंडल कमेटी एवं बूथ कमेटियों का गठन जहाँ अधूरा है, उसे इसी सप्ताह पूर्ण किया जाए। जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने प्रदेश में चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा लागू किए गए एसआईआर पर सतत निगरानी आवश्यक है, साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। आगामी पंचायती चुनाव को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारियाँ बढ़ने वाली हैं, जिसके लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से इन प्रस्तावों पर सहमति जताई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, सुनील कुमार तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, जुलेखा खातून, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, राम आशीष साहनी, प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्रा, शिव शंकर सिंह, मनोज मणि, रत्नेश मल्ल ‘पिंटू’, आलोक त्रिपाठी ‘राजन’, कुलदीप यादव, सच्चिदानंद मिश्रा, शहनाज जफर, रीता देवी, राकेश तिवारी, रजनीश प्रसाद, जिला सचिव विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/