Prakash veg

Latest news uttar pradesh

नारी शिक्षा के लिए अपमान का घूंट पी थीं सावित्री बाई फुले: चंद्रभूषण

1 min read

देवरिया।नारी शिक्षा की वास्तविक देवी सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए अपमान और यातनाओं का घूंट पीया। उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित सावित्री बाई फुले जयंती कार्यक्रम में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले का स्पष्ट मत था कि स्त्रियों को न देवी मानने की आवश्यकता है और न ही पूजने की, बल्कि उनका सम्मान करना और उन्हें बराबरी का अधिकार देना जरूरी है। उन्होंने नारी शिक्षा के लिए समाज की कुरीतियों का डटकर सामना किया।

चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने देश की स्त्रियों के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए स्वयं पर कीचड़ और कूड़ा फेंके जाने तक को सहन किया, लेकिन स्त्री शिक्षा की मुहिम से कभी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने कहा कि आज समाज को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। अंत में उन्होंने सावित्री बाई फुले को सादर नमन किया।
इस अवसर पर रामप्यारे यादव, मोतीलाल सिंह, व्यास यादव, दयानंद यादव, सुरेश नारायण सिंह यादव, अनिल कुमार गिरी, लोरिक यादव, विनोद यादव, नाजिर अंसारी, मिथिला वर्मा, नारायण प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/