Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राममंदिर आंदोलन प्रमुख रामविलास वेदांती का निधन

अयोध्या।राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का बीमारी के चलते निधन हो गया उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रामविलास दास वेदांती को राम मंदिर आंदोलन का सूत्रधार माना जाता है उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर है सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में रामकथा कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसे रुक गई। उनके निधन कि ख़बर सुनते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया और इसे सनातन संस्कृति की अपूरणीय क्षति बताया। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा है, जहां उन्हें जल समाधि दी जाएगी। राम मंदिर आंदोलन के संत समाज और राम भक्तों के लिए उनका जाना किसी बड़े नुकसान से कम नहीं है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।

0Shares