डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला।
1 min read
लखनऊ। रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख गोमतीनगर के लोहिया पार्क पहुंचे जहां डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने जीवनभर जनता के हित के लिए संघर्ष करते रहे हम संकल्प लेते हैं कि डॉ. लोहिया के इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचा कर PDA समाज को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला, सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी अपनी नाकामियों को छिपाना चाहती है। सुरक्षित मेज पर बैठकर मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं, जबकि वे ऐसे पदों पर बैठे लोगों से मिले हुए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा अत्याचार, अन्याय और कई गंभीर घटनाएं हो रही हैं। ये सिर्फ घटनाएं नहीं हैं, भ्रष्टाचार की हदें पार हो गई हैं। हर विभाग भ्रष्टाचार से लिप्त है। सपा मुखिया यहीं नहीं रुके उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे यूपी में भी घुसपैठिए हैं, मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के हैं, वो तो भारतीय जनता पार्टी में भी घुसपैठिए हैं।
अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुए गैंगरेप की घटना पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में यह पहला गैंगरेप नहीं है। महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, बीजेपी पुलिस को अपना काम नहीं करने दे रही है।