Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अयोध्या में 9वां दीपोत्सव एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, 56 घाटों पर जलाए जाएंगे 28 लाख दीप।

1 min read

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में  इस बार नौवां दीपोत्सव-2025 अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। यह विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव 19 अक्तूबर को अपने ही दो रिकॉर्ड को तोड़ कर नया इतिहास रचेगा।  सरयू नदी के तट पर स्थित 56 घाटों पर लगभग 28 लाख दीपों के प्रज्वलन के लिए 28 लाख दिए बिछाए जाएंगे, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा। सीएम योगी के निर्देशन में जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 के दीपोत्सव में सीएम योगी की पहल पर शंख और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के बीच पहली बार 1100 साधू-संतों की ओर से एक साथ सरयू की महाआरती की गई थी। इस महाआरती ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस बार 151 साधू- संतों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/