Prakash veg

Latest news uttar pradesh

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाला हेड कांस्टेबल पहुंचा जेल

1 min read

चचेरे भाई की शिकायत पर हेड कांस्टेबल के प्रमाणपत्रों की हुई जांच

गोरखपुर।झंगहा थाना क्षेत्र के राघव पट्टी पडरी निवासी भवनाथ यादव पुत्र रामबेलास यादव की उतर प्रदेश पुलिस में वर्ष 1994 में नियुक्ति हुई थी। वह श्रावस्ती जिले के सोनावा थाने पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसके चचेरे भाई की शिकायत पर प्रमाणपत्रों की जांच की हुई थी। इसके बाद जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिला तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
राघव पट्टी पडरी निवासी भवनाथ के पिता दो भाई थे। संगम लाल यादव और राम बेलास यादव में पुस्तैनी जमीन का बंटवारा हुआ। इसमें जंगल रसूलपुर नंबर दो की जमीन रामबेलास के हिस्से में पड़ गई और उसी जमीन पर पेट्रोल पंप पास हो गया। संगम लाल यादव के पुत्र देवव्रत यादव नहीं चाहते थे कि उनकी जमीन पर पेट्रोल पंप बने। इसका उसने विरोध भी किया था, लेकिन जमीन रामबेलास की होने के वजह से पेट्रोल पंप उसी जगह पर बना। इस बात से आहत देवव्रत यादव ने एसपी को आवेदन देकर चचेरे भाई के प्रमाण पत्र गलत होने व जांच कराने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल भावनाथ के प्रमाणपत्रों की जांच कराई। जांच में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र सही नहीं मिले।

0Shares

More Stories

1 min read

फिल्म का शीर्षक और संवाद से सौहार्द ख़राब तथा जातिगत भावनाएं आहत : कुलदीप गोरखपुर (प्रकाश वेग) ओटीटी पर प्रस्तावित वेब सीरीज घूसखोर पंडित रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। शीर्षक को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है और देश के कई हिस्सों में विरोध दर्ज कराया गया है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा आक्रोश जताया। कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और संवाद समाज में सौहार्द बिगाड़ने तथा जातिगत भावनाएं आहत करने वाले हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसिद्धि पाने के लिए एक समाज विशेष की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पाण्डेय ने कहा कि फिल्मों को समाज का आईना माना जाता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर किसी वर्ग का अपमान स्वीकार्य नहीं। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि नाम और आपत्तिजनक संवाद नहीं बदले गए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/