नीना गुप्ता इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में लॉन्च हुई उनकी ऑटोबायॉग्राफी के कुछ किस्से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी बुक का टाइटल है ‘सच कहूं तो’। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बेबाक होकर लोगों के सामने रखी हैं। नीना ने बिना शादी के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बच्ची को जन्म दिया। 80 के दशक में इस सिचुएशन को हैंडल करना उनके लिए आसान नहीं था।
कई लोगों ने की थी मदद की कोशिश
नीना गुप्ता ने किताब में बताया है कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनके साथ के लोगों ने समाज के तानों से बचने के लिए उनकी तरह-तरह से मदद करने की कोशिश की। ऐक्टर सतीश कौशिक ने उनके होने वाले बच्चे को नाम देने के लिए उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। वहीं एक दोस्त सुजॉय मित्रा उनकी शादी जिस शख्स से करवा रहे थे वह गे था।
गे बैंकर से करवा रहे थे शादी
नीना ने किताब में लिखा है कि उनके दोस्त सुजॉय मित्रा ने उनके लिए एक मैच खोजा था। वह शख्स बैंकर था और बांद्रा में उसका घर था। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि वह गे था और समाज के दवाब में शादी कर रहा था। उस शख्स ने नीना से कहा था कि उनकी बेटी को उसका नाम मिल जाएगा पर उन्हें अपने भरोसे रहना होगा।

More Stories
लखनऊ जू में टिकट के साथ रिस्ट बैंड अनिवार्य
‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ हैं Bigg Boss 19 के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट? गौरव खन्ना ने खुद बताया सच
इसलिए बंद हुआ था 21 साल चला सबसे पॉपुलर शो CID, शूटिंग रोककर एक्टर्स को भेज दिया जाता था घर