पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया है कि खेल मंत्री के साथ बैठक में क्या क्या बात हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी बात हुई है और वो इस बात पर सहमत हुए हैं।

सरकार के बुलावे पर पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से लंबी बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, “सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि 15 जून से पहले पुलिस जांच पूरी कर ली जाएगी। हमने अनुरोध किया है कि पहलवानों के खिलाफ सभी केस वापस लिए जाने चाहिए और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। अगर 15 जून तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम अपना विरोध जारी रखेंगे।”
बजरंग पुनिया ने कहा, “हमने कुछ मुद्दों पर चर्चा की थी। पुलिस की जांच 15 जून तक पूरी हो जानी चाहिए और मंत्री जी ने हमसे तब तक विरोध प्रदर्शन नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला पहलवानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। हमने अनुरोध किया है कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए और वह इसके लिए सहमत हो गए हैं।”
उधर पहलवानों के साथ छह घंटे तक लंबी बातचीत के बारे में जिक्र करते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “पहलवानों से मेरी 6 घंटे लंबी चर्चा हुई। हमने पहलवानों को आश्वासन दिया है कि 15 जून तक जांच पूरी कर ली जाएगी और चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 30 जून तक डब्ल्यूएफआई के चुनाव होंगे।”

More Stories
वैभव सूर्यवंशी : क्रिकेट का नया ‘वंडरबॉय’ वा रिकॉर्ड तोड़ने की मशीन!
भारत को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी, ICC ने किया ऐलान
CWG 2026 Medal Tally: ग्लासगो में ऑस्ट्रेलिया का ‘तूफान’, 4 मेडल के साथ जानिए कहां खड़ा है भारत?