रिटायर आईपीएस डीके शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ख़ुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में लिखी यह बात
1 min readराजधानी लखनऊ के गोमती नगर में रिटायर आईपीएस डीके शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ख़ुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में रिटायर आईपीएस डीके शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ख़ुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में डिप्रेशन की बात लिखी है।
73 साल के रिटायर आईपीएस डीके शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गोमतीनगर के विकासखंड इलाके में रहते थे। डीके शर्मा करीब महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। बीमारी की वजह से वह डिप्रेशन में रहते थे। इसी चलते उन्होंने अपने आप को लाइसेंसी रिल्वार से गोली मार कर जान दे दी। सुसाइड नोट में भी डिप्रेशन को आत्महत्या की वजह बताई है। मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की छानबीन कर रही है।