Prakash veg

Latest news uttar pradesh

शराब घोटाले में अब अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की बारी, CBI ने 16 अप्रैल को बुलाया

आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई शराब घोटाले को लेकर पूछताछ करने वाली है। इसके लिए तारीख तय कर दी गई है।

शराब घोटाले में अब अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की बारी, CBI ने 16 अप्रैल को बुलाया

आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई शराब घोटाले को लेकर पूछताछ करने वाली है। इसके लिए तारीख तय कर दी गई है। आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया।

सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजी है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को केजरीवाल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में कुछ सबूत इकट्ठा करने के बाद अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

दिल्ली में स्थित सीबीआई के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल के दिन सुबह 11 बजे पहुंचना होगा। बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब सीबीआई ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को समन किया है।

0Shares