Prakash veg

Latest news uttar pradesh

स्मृति ईरानी को पाकिस्तानी लड़की से ज्यादा पसंद है शहनाज गिल का वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर दानानीर मोबीन नाम की एक पाकिस्तान लड़की खूब चर्चा में है। भारतीय म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने इस लड़की के  वीडियो पर ऐसा शानदार मीम बनाया कि ये सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। वहीं इससे पहले भी यशराज ऐसे कई वीडियोज बना चुके हैं, इन्हीं में से एक बिग बॉस फेम शहनाज गिल का वीडियो Tuada Kutta Tommy भी था। शहनाज का ये वीडियो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बहुत भा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बता दिया है कि वो पावरी वीडियो से ज्यादा शहनाज के वीडियो को पसंद करती हैं। उन्होंने इस पोस्ट में #Pawri ट्रेंड में शामिल होते हुए और भी मजेदार बातें भी लिखी हैं।

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो शहनाज के डायलॉग पर यशराज मुखाते द्वारा बनाया गया मीम है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने अपने फॉलोवर्स से कहा है कि शहनाज की फीलिंग्स के बारे में सोचो। उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें पावरी वीडियो से ज्यादा शहनाज का मीम पसंद आया है। उन्होंने वीडियो भी सिर्फ शहनाज का ही शेयर किया है,

उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जब आप देसी टॉमी को पावरी से ज्यादा पसंद करते हो… मुझे पता है कि मैं #Pawri पर लेट हूं लेकिन देर आए दुरुस्त आए… p.s #Pawri छोड़ो शहनाज की फीलिंग्स का सोचो’। वहीं उनके इस वीडियो पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, शहनाज के फैंस इस पर कमेंट करते हुए स्मृति ईरानी की बात से सहमत नजर आ रहे हैं। वहीं अब देखना होगा स्मृति ईरानी की तारीफ पर शहनाज गिल की क्या प्रतक्रिया होती है।

0Shares