Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रेमिका को लेकर भागने के लिए प्रेमी ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, भाई से मांगी 2 साल की फिरौती

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक शख्स ने खुद की अपहरण की झुठी कहानी रच दी और भाई से दो लाख रुपये फिरौती की मांग की। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर युवक को पकड़कर सच सामने ला दिया। अब युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पकड़े जाने आरोपी युवक ने बताया किया कि एक लड़की को भगाने के लिए उसने ऐसा किया था।

lovers run from home, relatives kidnap his friend | घर से भागे प्रेमी- प्रेमिका तो परिजन ने लडक़े के दोस्त का कर लिया अपहरण | Patrika News

ये मामला बसहिया का है। कृपाशंकर ने बताया कि शुक्रवार की शाम 5 बजे उसका भाई लवकुश घर से लापता हो गया। खोजबीन करने पर कही पता नहीं चला। जिसके बाद पिता सुरज प्रसाद यादव ने शनिवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को कृपाशंकर के मोबाइल पर लवकुश का मैसेज आया कि दो लाख रुपये दे दो नहीं तो ये लोग हमको जान से मार डालेंगे। कृपाशंकर ने ये मैसेज थाने में दिखाई। पुलिस ने लोकेशन ट्रैस किया तो अतरौली संडिला के आसपास जंगलों में मिली। पुलिस ने रविवार की रात लवकुश को इमलिया संडिला में फोन पर बात करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अपहरण का मामला झूठी निकली। पुलिस ने भाई कृपाशंकर की तहरीर पर भाई लवकुश के विरूद्ध धोखाधड़ी और गुमराह करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लवकुश ने बताया कि बताया कि वह भाई से पैसे ऐंठने के बाद एक युवती को साथ लेकर बाहर भागने के फिराक में था। इस मामले इंस्पेक्टर आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अपहरण और फिरौती मांगने की झूठी कहानी रचने वाले लवकुश को जेल भेज दिया गया है।

0Shares