Sawan 2022: सावन का महीना भगवान शंकर को अतिप्रिय है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। जानें सावन मास किन राशियों के लिए खास-

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना गया है। यह पवित्र मास भगवान शंकर को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन मास 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है, जो कि 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन में भगवान शिव की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। जानें इन राशियों के बारे में-

तुला- तुला राशि वालों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने शिवजी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। नौकरी व करियर में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस महीने भगवान शिव को जल अर्पित करना शुभ साबित होगा।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के सावन महीने में अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी। शिवजी की कृपा आपके बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आमदनी में वृद्धि के आसार हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

More Stories
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: एनडीए में कब होगा सीटों का बंटवारा? साथी दलों को पिछली बार से दोगुनी सीट दे सकती है बीजेपी
विरोधियों से फर्क नहीं, इन 6 नेताओं से लेते हैं प्रेरणा; CM सम्राट ने बताया बिहार के विकास का मंत्र
योगी सरकार का तोहफा, उतरौला-अयोध्या रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी, लाखों लोगों को राहत