Prakash veg

Latest news uttar pradesh

योगी सरकार का तोहफा, उतरौला-अयोध्या रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी, लाखों लोगों को राहत

1 min read

यूपी में चुनावी सीजन में योगी सरकार ने सड़क निर्माण की बड़ी परियोजना का तोहफा दिया है। उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज सड़क के लिए शासन ने 191.54 करोड़ रुपये की मंजूरी जारी कर दिया है। संकरे मार्ग पर जाम की समस्या दूर करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण के साथ बिजली के खंभे भी शिफ्ट किए जाएंगे। इससे बलरामपुर और गोंडा जिले में मनकापुर तहसील की बड़ी आबादी को रामनगरी अयोध्या जाने में काफी सहूलियत होगी।

उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज वाली सड़क के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसको लेकर 191.54 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जिसमें 47.88 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग 38.6 किलोमीटर की सड़क को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू कराएगा।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की कोशिशों पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड ने उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग के चौड़ीकरण के साथ कायाकल्प कराने की योजना बनाई थी। इस मार्ग के चौड़ीकरण से गोंडा से अयोध्या, सुल्तानपुर व प्रयागराज की ओर आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।

गौरा विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी है। ग्राम पंचायत घनश्यामपुर ग्रांट में विसुही नदी के गऊघाट पर 5 करोड़ रुपए की लागत से लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग बनाए जाने के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी बहुत जल्द पुल निर्माण के लिए टेंडर की कार्रवाई करेगा। इस पुल से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से इस घाट पर पुल की मांग हो रही थी। बरसात के दिनों में विसुही नदी में पानी बढ़ जाने पर लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती थी। स्कूली बच्चे, किसान, मरीज और व्यापारी सभी परेशान रहते थे। पुल व पहुंच मार्ग बनने से घनश्यामपुर ग्रांट समेत आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा। किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर लोगों को समस्या से जल्द ही छुटकारा भी मिल सकेगा।

इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कई वर्षों से हो रही थी। इस सड़क के बनने के बाद लाखों लोगों की यात्रा सुगम होगी। अब तक सड़क की चौड़ाई बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी होती थी। इस सड़क के चौड़ी हो जाने से इस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए यह किसी लाइफ लाइन से कम नहीं होगी। इससे क्षेत्र के किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। मनकापुर क्षेत्र के लोग इस सड़क का इस्तेमाल कर नवाबगंज के रास्ते सीधे अयोध्या-प्रयागराज जा सकेंगे।

लोनिवि प्रांतीय खण्ड एई प्रिंस मल्ल ने बताया कि सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से 191.54 करोड़ की स्वीकृति दी है। 47.88 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काम शुरू होने के बाद निर्धारित समय में सड़क को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/