Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मकर संक्रांति में इन चीजों का दान करने से मिलती है सुख और समृद्धि

1 min read

स्नान और दान और महापर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन से खरमास समाप्त हो जाएंगे। इस बार मकर संक्रांति पर विशेष संयोग है। इस साल मकर संक्रांति पर पांच ग्रह एक साथ होंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। इस दिन दान करने का कई गुणा फल मिलता है।

मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व भी मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर गुजरात लोग  पतंगबाजी भी करते हैं। मकर संक्रांति को उत्तर भारत के कुछ इलाकों  में खिचड़ी के पर्व के रूप में  मनाते हैं। कई जगह खिचड़ी दान की जाती है तो कई जगह खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु व केरल में इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं।  पोंगल का पर्व नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है। आइए जानें मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए:

Rashi Parivartan 2021: इस महीने सूर्य, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन

ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है।

इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति से शांति मिलती हैय़
शनि की साढ़े साती से प्रभावित लोगों को इस दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करने से भी शुभ लाभ होता है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन का गाय के दूध से बने घी का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मकर संक्रांति के दिन अनाज दान करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/