बासी खाना खाने से आपकी सेहत पर पड़ सकता है असर, हो सकती है ये बीमारियां
1 min read
ज्यादा तर लोगो को बसी खाने की आदत होती है आपको बतादे की अगर आप ज्यादा बासी खाना कहते है थो आपकी सेहत खराब हो सकती है। क्योंकि ऐसा खाना खाने से आपको कई प्रकार की दिक्कते होना शुरू हो जाती है। भले ही बासी खाने का टेस्ट खराब ना लगे। लेकिन इससे होने वाला नुकसान आपको बड़ी बीमारी की तरफ धकेल सकता है। जानते हैं कि कैसे बासी खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
बता दें कि सबसे पहले तो बासी खाने में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, क्योंकि जितना फ्रेश खाना आपको पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। उतना बासी खाने में नहीं मिलता। इसके अलावा फूड पॉइजनिंग की दिक्कत भी पैदा हो सकती है। दरअसल, खाना पकाने के दो घंटे के अंदर अगर आप खाने को फ्रिज में नहीं रखते है तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। माना जाता है कि 4 डिग्री से 40 डिग्री तक का तापमान हानिकारक बैक्टीरिया के विकास के लिए काफी होता हैं। इसलिए कोशिश करें की ताजा खाना ही आप खाएं।
कब्ज़ की शिकायत भी बासी खान से होती है। माना जाता है कि बचे हुए भोजन में पैदा हुए बैक्टीरिया व्यक्ति के लिए अपच और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता हैं। यह बैक्टीरिया भोजन को फेर्मेंटेड करके आगे पाचन की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इस लिए हमेशा तजा भोजन ही खाये जिसे आप स्वस्त रहेंगे और आपसे बीमारियां दूर रहेंगी।