Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

1 min read

आज देश और दुनिया में दीवाली का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दीपावली के पावन पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को इस प्रकाश पर्व की बधाई दी और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति को दीपावली के पावन पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस मुलाकात की जानकारी साझा की। इसके साथ ही सभी देशवासियों को त्योहार की खुशियां बांटने का संदेश दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/