Prakash veg

Latest news uttar pradesh

रुहेलखंड में युवा वोटर तय करेंगे जीत-हार, चारों जिलों में 51 फीसदी से अधिक मतदाता की उम्र 18 से 39 के बीच

रुहेलखंड के सियासी संग्राम का परिणाम युवा वोटर तय करेंगे। बरेली मंडल के चारों जिलों की 25 विधानसभा सीटों के परिणाम बदलने की ताकत 18 से 39 साल के युवा मतदाताओं में है। बरेली मंडल में 18 से 39 साल के युवा वोटर का आंकड़ा 4754030 है। जो 51 फीसदी से अधिक है। 136148 मतदाता पहली बार मतााधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बरेली मंडल के बरेली-बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में 9305512 मतदाता हैं। राजनीतिक पार्टियां और टिकट के दावेदारों की नजर युवा वोटरों पर टिकी है। युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए टिकट के दावेदार नए-नए ऐलान कर रहे हैं।

0Shares