Prakash veg

Latest news uttar pradesh

रवींद्र जडेजा पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का जादू, फोटो पर अल्लू अर्जुन के कॉमेंट ने लूटी महफिल

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के हर जगह चर्चे हैं। मूवी का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब क्रिकेटर रवींद्र जडेजा पर भी इसका असर दिख रहा है। उन्होंने फिल्म से अल्लू अर्जुन वाला लुक रीक्रिएट करके अपनी तस्वीर शेयर की है। यह फोटो जबरदस्त वायरल है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं रवींद्र के पोस्ट पर अल्लू अर्जुन का भी कॉमेंट दिखा। अल्लू के कॉमेंट पर भी लोग प्यार लुटा रहे हैं। जडेजा ने फिल्म का डायलॉग लिखा है साथ ही स्मोकिंग से जुड़ा डिस्क्लेमर भी दिया है। रवींद्र जडेजा का ये पोस्ट अब तक 1.5 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। मजेदार बात ये है कि इस पर अल्लू अर्जुन के कॉमेंट को अब तक 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Here's what 'Pushpa' stars Allu Arjun and Rashmika Mandanna have to say about their new film and Bollywood

बीड़ी के साथ दिखा जडेजा का स्वैग

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा जबरदस्त हिट हो चुकी है। फिल्म देखकर आने वाले लोग अल्लू अर्जुन के स्वैग और डायलॉग्स कॉपी कर रहे हैं। अब क्रिकेटर रवींद्र जडेजा जो कि चोट से रिकवर हो रहे हैं, उन्होंने भी फैन्स को अपना जबरदस्त अंदाज दिखाया है। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह फिल्म पुष्पा के अल्लू अर्जुन के लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, क्या आपने पुष्पा नाम से फूल समझ लिया था? वह आग है।

31 हजार लोगों ने लाइक किया कॉमेंट

अल्लू अर्जुन ने इस पर फिल्म का डायलॉग कॉमेंट किया है, झुकेगा नहीं। जडेजा के पोस्ट पर अल्लू के इस कॉमेंट को 31 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 500 से ज्यादा कॉमेंट्स हैं। लोगों ने रवींद्र और अल्लू दोनों पर खूब प्यार बरसाया है।

0Shares