विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भगदड़ सी मच गई है। अब तक कुल 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने कल भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि यह सिलसिला आज भी जारी रहा। बीजेपी के पांच विधायकों ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

आज इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य और मुकेश वर्मा का नाम शामिल है। वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे घर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा लौटा दी है। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, आज ही सुबह शिकोहाबाद के विधायक मुकेश वर्मा ने भी भगवा पार्टी का दामन छोड़ दिया। उनके भी सपा जॉइन करने की संभावना है।

More Stories
डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष, संजय सिंह ने दी बधाई
‘इस दुनिया में अपनी मां को खोने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं’, CJP के आशुतोष रांका ने सीएम योगी की मां के निधन पर जताया दुख
स्टालिन को हराने वाले विजय थलपति के विधायक की मौत, क्या फिर वापसी करेंगे DMK चीफ?