मुंबई: देश से सबसे पॉपुलर किड्स स्टार में सबसे पहले नाम तैमूर अली खान का आता है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी तैमूर के नाम के चर्चे हैं। वहीं अब तैमूर के लिए शादी के रिश्ते भी आने शुरू हो गए हैं। बता दें कि तैमूर के लिए शादी का रिश्ता नोरा फतेही ने भेजा है। नोरा का कहना है कि जब तैमूर बड़ा हो जाएगा तो वे उनके शादी करना चाहेंगी।
फिलहाल बता दें कि बोल्डनेस और सुपर डांसिंग की लिस्ट में नोरा फतेही का नाम लिस्ट में आगे हैं। नोरा के कई दीवाने हैं। कई लोग नोरा से शादी करने की इच्छा जता चुके हैं। वहीं नोरा ने भी शादी के लिए तैमूर को चुन सबकी बोलती बंद कर दी है।
उन्होंने करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में तैमूर की मां यानी की करीना कपूर खान से कहा कि वे तैमूर के बड़े होने पर उनसे शादी करना पसंद करेंगी। वहीं करीना ने कहा कि मैं और सैफ दोनों ही नोरा के डांस के फैंन हैं। उनके डांसिंग मूव्स गजब के हैं। इसके बाद नोरा ने कहा कि तारीफ के लिए आभार, मैं उम्मीद करती हूं कि तैमूर जल्द बड़ा हो जाए फिर सगाई या फिर शादी के बारे में सोच सकते हैं। नोरा कि इस शादी की बात सुनकर पहले तो करीना हैरान हो जाती हैं फिर हंसने लगती हैं। करीना ने जवाब देते हुए कहा। अभी तो तैमूर 4 साल का ही है। उसे बड़ा होने का काफी समय लगेगा। करीना के इस जवाब के बाद नोरा हंसने लगती हैं। साथ ही कहती हैं कि हमममम…… मैं इंतजार करूंगी।

More Stories
प्रियांश आर्या के बल्ले से आई छक्कों की सुनामी, T20 क्रिकेट में कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
आज सुशासन दिवस मना रही जदयू, नीतीश कुमार को लेकर क्या है प्लान
कौन-कौन सी हैं वह 26 सीटें जिसे कांग्रेस को देने को तैयार हुई सपा, देखिए वायरल लिस्ट