जनता दल (यूनाइटेड) आज बिहार में सुशासन दिवस मना रही है। मंगलवार को सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों, सामाजिक बदलाव और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इससे पहले सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को जदयू की ओर से पूरे प्रदेश में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुख्य आयोजन हुआ। यहां 1001 दीप प्रज्वलित कर सुशासन, विकास और नई उम्मीदों का संदेश दिया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलाचरण के साथ दीपोत्सव का शुभारंभ किया।
दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा प्रदेश कार्यालय जगमगा उठा। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भी कम से कम 11-11 दीप जलाकर इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। पार्टी ने इसे बिहार में सुशासन की स्थापना और विकास के दो दशक पूरे होने की स्मृति से जोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली और राज्य को जंगलराज से सुशासन तथा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को ही नीतीश कुमार ने नए बिहार की नींव रखी थी। इसी ऐतिहासिक दिन के सम्मान में पार्टी ने प्रत्येक वर्ष 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाने और इसकी पूर्व संध्या पर दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है।

More Stories
प्रियांश आर्या के बल्ले से आई छक्कों की सुनामी, T20 क्रिकेट में कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
कौन-कौन सी हैं वह 26 सीटें जिसे कांग्रेस को देने को तैयार हुई सपा, देखिए वायरल लिस्ट
यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने ऑफर की ये 26 सीटें, कांग्रेस ने कर रही 131 की मांग