Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में भाजपा ने घोषित किए OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जानें कहां से किसे मिली जिम्मेदारी

1 min read

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद मंगलवार देर शाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसके तहत मेरठ से पूर्व पार्षद और पार्टी नेता मनोज वर्मा को ओबीसी मोर्चा का महानगर अध्यक्ष और रवि चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

आगरा जिला से मुकेश राजपूत, आगरा महानगर से बंटी बघेल, मथुरा जिला से चंद्रवीर सोलंकी, मथुरा महानगर से कपिल पटेल लोधी, फिरोजाबाद जिला से विकास राजपूत, फिरोजाबाद महानगर से सुशील यादव, अलीगढ़, जिला से यशपाल बघेल, अलीगढ़ महानगर से भूपेंद्र सिंह राजपूत, हाथरस से देवेंद्र चौधरी, मैनपुरी से गिरजानंद शाक्य, कासगंज से डॉक्टर खूबसिंह लोधी, बरेली महानगर से दयाशंकर साहू, बरेली जिला से सुरेश कुमार गंगवार, आंवला से अमर सिंह वर्मा, बदायूं से सुनील राठौर, पीलीभीत से संतराम राठौर, शाहजहांपुर से सिद्धार्थ कश्यप, शाहजहांपुर महानगर से रमेश पाल, एटा से विनय वर्मा (लोधी) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

काशी क्षेत्र के वाराणसी महानगर से हीरा यादव, वाराणसी जिला से गोविंद दास गुप्ता, चंदौली से श्री ऋषि चौहान, गाजीपुर से विरेंद्र चौहान, भदोही से राजेंद्र सिंह बघेल, सोनभद्र से निशांत कुशवाहा, जौनपुर से ईशान राम जायसवाल, सुल्तानपुर से गौरव कुमार मौर्य, अमेठी से श्रीनाथ लोधी, प्रयागराज महानगर से राजेश निषाद, प्रयागराज यमुनापार से राजू सिंह पटेल, प्रयागराज गंगापार से राजकुमार पटेल, प्रतापगढ़ से शिव कुमार चौरसिया, कौशांबी से योगेश कुमार साहू, मछलीशहर से महेन्द्र यादव, मिर्जापुर से राजेश पटेल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है।

कानपुर उत्तर से अरविन्द गुप्ता, कानपुर ग्रामीण से आकाश वर्मा (निषाद), औरैया से राहुल गुप्ता (कलार), इटावा से पंकज कुशवाहा, फतेहपुर से बलराम लोधी, कन्नौज से मिथलेश बाथम, फर्रूखाबाद से उमेश बाबू राठौर, बांदा से अरूण पटेल, महोबा से बलवीर सेन (नाई), झांसी महानगर से किशोरी प्रसाद रैकवार, ललितपुर से माखन पटेल, हमीरपुर से धमेन्द्र साहू जालौन से श्रीकान्त पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

लखनऊ महानगर से किशन कुमार लोधी, लखनऊ जिला से दिनेश कुमार वर्मा, रायबरेली से सूर्यप्रकाश वर्मा, उन्नाव से मनोज निषाद, सीतापुर से संतोष प्रजापति, हरदोई से दिनेश पाल, अयोध्या जिला से सुधीर गुप्ता, अयोध्या महानगर से डॉक्टर अरविंद चौरसिया, अंबेडकर नगर से अमरजीत मौर्य, बाराबंकी से सुरजीत पाल, बलरामपुर से प्रिंस वर्मा, बहराइच से नन्हे लाल लोधी, गोंडा से प्रिंस चौरसिया, श्रावस्ती से शुभम कश्यप, लखीमपुर खीरी से भूपेंद्र मोदी पिछड़ा वर्ग मोर्चा क जिलाध्यक्ष बने हैं।

गोरखपुर महानगर से संतोष राजभर, गोरखपुर जिला से गणेश निषाद, महराजगंज से वीरेन्द्र चौहान, कुशीनगर से सुशील शर्मा, देवरिया से रणविजय सिंह सैंथवार, बस्ती से विनय कुमार यादव, आजमगढ़ से मिथलेश चौरसिया, लालगंज से अंशू जायसवाल, मऊ से अनिल चौहान, बलिया से संजीव वर्मा (कुशवाहा), संतकबीरनगर से वशिष्ट मौर्य।

रामपुर से रोहिताश मौर्य, मुरादाबाद महानगर से चन्दर कुमार प्रजापति, मुरादाबाद जिला से जीवन सिंह पाल, अमरोहा से उत्तम प्रजापति, बिजनौर से शीशपाल सिंह, सहारनपुर महानगर से संजीव विश्वकर्मा, सहारनपुर जिला से साहब सिंह सैनी, मुजफ्फरनगर से विजय वर्मा (स्वर्णकार),बागपत से शेरसिंह गुर्जर, शामली से राहुल पाल, मेरठ महानगर से मनोज वर्मा (नाई),मेरठ जिला से रवि चौधरी, गाजियाबाद महानगर से राहुल गोस्वामी, गाजियाबाद जिला से जीतपाल कश्यप, बुलंदशहर से राजू लोधी, संभल से मदन लाल खड़गवंशी और हापुड़ से परमजीत प्रधान।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/