दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्या है MCD का प्लान और क्या होंगी सुविधाएं?
1 min read
एमसीडी के 250 वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को सभी जोन में सर्वेक्षण कराकर ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जहां महिला पार्क विकसित किए जा सकते हैं।
बैठक में पार्कों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के पार्कों में संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में सुधार किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों से सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पार्कों के विकास एवं रखरखाव की नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकें।
