आचार्य पंडित शरद चंद मिश्र अध्यक्ष रिलीजीयस स्कालर वेलफेयर सोसायटी, गोरखपुर
प्राचीन काल से ही धर्मशास्त्र के अंतर्गत बहुत से विषयों की चर् होती रही है। गौतम, बौधायन ,आपस्तंब एवं वशिष्ठ के धर्म सूत्रों में मुख्यतः निम्नलिखित विषयों का अधिक या कम विवेचन होता रहा है। कतिपय वर्ण, आश्रम, उनके विशेष अधिकार, कर्तव्य, उत्तरदायित्व,गर्भाधान से अन्त्येष्टि के संस्कार, ब्रह्मचारी कर्तव्य (प्रथम आश्रम)अनध्याय ( अवकाश के दिन जब वेदाध्ययन नहीं होता था) स्नातक (जिसका प्रथम आश्रम समाप्त हो जाता था) के कर्तव्य ,विवाह एवं संबंधी अन्य बातें, गृहस्थ कर्तव्य, पंच महायज्ञ, दान, भक्ष्याभक्ष्य ,शुद्धि, अंत्येष्टि, श्राद्ध, स्त्री धर्म, स्त्रीपुंस धर्म, क्षत्रियों एवं राजाओं के धर्म ,व्यवहार, कानून, विधि अपराध, दंड ,साझेदारी, बंटवारा, दायभाग, अधिकार, गोंद लेना,चार प्रमुख वर्ण, वर्णसंकर तथा उनके व्यवसाय, आपदधर्म , प्रायश्चित, कर्म विपाक ,शांति, वानप्रस्थ कर्तव्य, सन्यास- इन विषयों की चर्चा सभी धर्म सूत्रों ने एक समान ही नहीं की है और न सबको एक कोटि में रखा गया है किसी में कोई विषय मध्य में है ,तो वही किसी में अंत है। किसी में मध्य में है। धर्मशास्त्र संबन्धित कुछ ग्रंथों में प्रतिष्ठा ,जनकल्याण के लिए मंदिर, धर्मशाला, पुष्करिणी आदि का निर्माण, काल का विस्तार वर्णन हुआ है। किंतु धर्म सूत्रों एवं स्मृतियां ने इन पर बहुत ही हल्का प्रकाश डाला है।उपयुक्त विषयों पर दृष्टिपात करने से यह विदित होता है कि प्राचीन काल में धर्म संबन्धित धारणा बहुत व्यापक थी। धर्म मनुष्य के सभी पहलुओं को स्पर्श करता था। धर्मशास्त्रकारों के मत से धर्म किसी सम्प्रदाय से संबन्धित नहीं था,प्रत्युत यह यह जीवन की आचरण संहिता थी।यह समाज के किसी अंग एवं व्यक्ति के रुप में , मनुष्य के कर्तव्यों एवं कृत्यों को व्यवस्थित करता था। धर्म क्रमशः विकास को लाकर मानवीय व्यक्तित्व को विकसित करता था।इस आधार पर धर्म को दो भागों में बांटा गया – श्रौत और स्मार्त।श्रौत धर्म में उन कृत्यों एवं संस्कारों का समावेश था, जिनका प्रमुख संबंध वैदिक संहिताओं एवं ब्राह्मणों से था। जैसे तीन पवित्र अग्नियों की प्रतिष्ठा, पूर्णमासी एवं अमावस्या के यज्ञ, सोम कृत्य आदि। स्मार्त कर्म में उन विषयों का का समावेश था जो वर्णाश्रम से संबन्धित हैं।
धर्मशास्त्र के विषयों की चर्चा एवं विवेचन से पहले मानव के सामान्य धर्म की व्याख्या अपेक्षित है। धर्मशास्त्रकारों ने आचार शास्त्र के सिद्धांत का सूचना एवं विस्तृत विवेचन उपस्थित नहीं किया है और न उन्होंने कर्तव्य शौख्य या पूर्णता परम विकास की अवधारणाओं का सूक्ष्म विश्लेषण ही उपस्थिति किया है, किंतु इससे निष्कर्ष नहीं निकलना चाहिए कि धर्मशास्त्रकारों ने आचार शास्त्र के सिद्धांत को छोड़ दिया है अथवा उन पर कोई ऊंचा चिंतन नहीं किया है। अति प्राचीन काल से सत्य को सर्वोपरि कहा गया है। ऋग्वेद में आया है असत्य वचन एवं सत्य वचन में प्रतियोगिता चलती है। सोम दोनों में जो सत्य है उसी की रक्षा करता है और असत्य का हनन करता है। ऋग्वेद में ऋत की जो मान्यता है वह बहुत ही उदात्त एवं उत्कृष्ट है और उसमें धर्म के नियमों का सिद्धांत समाविष्ट है। शतपथ ब्राह्मण में आया है अतः मनुष्य सत्य की अतिरिक्त कुछ और न बोले। तैत्तिरीय उपनिषद में समावर्तन नमक संस्कार के समय गुरु शिष्य से कहता है सत्यं वद ,धर्म चर। सत्य संभाषण करो और श्रेष्ठ आचरण करो। छान्दोग्योपनिषद् में दक्षिणा पांच प्रकार की कही गई है। ये हैं– तप,दान,आर्जव ,अहिंसा, सत्य वचन। बृहदारण्यक उपनिषद में कहा गया है कि व्यावहारिक जीवन में सबसे सत्य और धर्म दोनों समान है। इसी उपनिषद में एक अति उदात्त श्रुति है- असत्य से सत्य की ओर ,अंधकार से प्रकाश की ओर तथा मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो। मुण्डकोपनिषद में केवल सत्य के विजय की प्रशंसा की गई है। बृहदारण्यक उपनिषद् में सबके लिए आत्मनिग्रह ,दान तथा दया नामक तीन प्रधान गुणों का वर्णन किया गया है। यह भी कहा गया है कि ब्रह्म का संसार सभी प्रकार के दुष्कर्मों से रहित है और केवल वही जिसे ब्रह्मचारी विद्यार्थियों के समान पवित्र जीवन व्यतीत किया है उसमें प्रवेश पा सकता है। इस उपनिषद ने पांच पापों की भर्त्सना की है- सोने की चोरी, सुरापन, ब्रह्महत्या गुरु शैय्या को अपवित्र करना तथा इन सब के साथ संबंध बनाना। कठोपनिषद ने आत्मज्ञान के लिए दुराचरण त्याग, मन: शांति, मनोयोग आवश्यक बताए हैं।महाभारत के उद्योग पर्व में ब्राह्मणों के लिए 12 व्रतों का वर्णन है। इसमें आत्म संयमित जीवन का उल्लेख हुआ है। शांति पर्व में दम की महिमा गाई गई है। महाभारत के इसी पर्व में सत्य के 13 स्वरूपों का वर्णन है और मनसा वाचा कर्मणा, अहिंसा , सदिच्छा एवं दान अच्छे पुरुषों के शाश्वत धर्म कह गए हैं। गौतम धर्म सूत्र में दया ,शांति अनसूया,मंगल ,अनायास इत्यादि आठ आत्म गुणों वाले मनुष्य को ब्रह्म लोक के योग्य ठहराया है और कहा है कि 40 संस्कारों के करने पर भी यदि आठ गुण नहीं है तो उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति नहीं हो सकती है। हरदत्त ने भी इन गुणों का वर्णन किया है। इसी तरह अपरार्क ,स्मृति चंद्रिका, हेमाद्रि पाराशर माधवीय आदि में ऐसा ही उल्लेख है। पुराणों में प्रकार के गुणों को थोड़े अंतर से बताया है वशिष्ठ ने चुगल खोरी, ईर्ष्या, घमंड ,अहंकार, अविश्वास, कपट आत्मप्रशंसा, दूसरे को गाली देने को छोड़ने की बात कही है और यह आदेशित किया है की सच्चाई पर अभ्यास करो अधर्म का नही। सत्य बोलो असत्य नही। आगे देखो पीछे नही। उदात्त पर दृष्टि फेरों अनुदात्त पर नहीं। आपस्तंब संहिता में गुणों एवं अवगुणों की सूची दी गई है। इन सब बातों से स्पष्ट होता है कि गौतम एवं अन्य धर्मशास्त्रकारों के अनुसार यज्ञ कर्म तथा अन्य शौच एवं शुद्धि संबंधी धार्मिक क्रिया संस्कार, आत्मा के नैतिक गुणों की तुलना में कुछ नहीं है। एक व्यक्ति सत्य बोले तो वह हिंसा नहीं करेगा। इन सब प्रश्नों पर बड़ी विस्तृत विवेचन नहीं है, किंतु इससे नहीं समझ लेना चाहिए इन गुणों की ओर संकेत नहीं है। यदि हम अवलोकन करें तो दो सिद्धांत पाते हैं कि इन नियमों के अंतरंग में अंतर पुरुष या अंतःकरण की शुद्धि पर बल दिया गया है। मनु ने कहा है तुम वही करो जिससे तुम्हारी अंतरात्मा को शांति प्राप्त होता है।उन्होंने पुनः कहा है न माता-पिता, न पत्नी, न लड़के इस संसार के बाद परलोक के साथी होंगे, केवल सदाचार ही तुम्हारे साथ जाएगा। देवता एवं अंतर पुरुष कर्तव्य को देखते हैं।
वैदिक साहित्य में तत्व मसीह का दार्शनिक विचार केवल प्रत्येक व्यक्ति में एक ही आत्मा की अभिव्यक्ति का जो तक है इसी दार्शनिक विचारधारा को दया अहिंसा आदि गुण प्राप्त करने का कारण बताया गया है नैतिकता एवं तत्व दर्शन को साथ-साथ चलते हुए देखते हैं इस सिद्धांत के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा किया गया सुकृत्य या दुष्कृत्य दूसरे को प्रभावित करते हैं। दक्ष ने कहा है यदि कोई आनंद चाहता है तो उसे दूसरे को उसी दृष्टि से देखना चाहिए जिस दृष्टि से वह अपने को देखता है। सुख एवं दुःख एक को तथा अन्य को समान रूप से प्रभावित करते हैं। आचार्य देवल ने कहा है कि अपने लिए जो प्रतिकूल हो उसे दूसरे के लिए नहीं करना चाहिए। हम देखते हैं कि हमारे धर्मशास्त्र कारों ने नैतिकता के लिए प्रमाणिकता के रूप में श्रुति एवं अंतःकरण के प्रकाश- दोनों को ग्रहण किया है। अच्छे गुणों को प्राप्त के लिए कहा गया है। उदात्त गुण क्यों प्राप्त करें। इस प्रश्न का उत्तर मानव अस्तित्व के पुरुषार्थ के सिद्धांत की व्याख्या में मिल जाता है। बहुत प्राचीन काल में चार पुरुषार्थ कह गए हैं- धर्म अर्थ काम और मोक्ष, जिसमें अंतिम तो परम लक्ष्य है। इसकी प्राप्ति उसी व्यक्ति को हो सकती है जिसने अच्छा जीवन व्यतीत किया है ।अधिकांश के लिए केवल आदर्श मात्र है। काम सबसे निम्न श्रेणी का पुरुषार्थ माना गया है। इसे केवल मूर्ख ही सर्वोत्तम मानते हैं। महाभारत में आया है एक समझदार व्यक्ति धर्म ,अर्थ ,काम इन तीनों पुरुषार्थों को प्राप्त करता है किंतु यदि तीनों की प्राप्ति न हो सके तो वह धर्म और अर्थ को प्राप्त करने का प्रयास करें। किंतु यदि उसे केवल एक ही चुनना है तो वह धर्म का चुनाव कर सकता है। धर्मशास्त्र कारों ने काम की सर्वथा निंदा नहीं की है। उसे मानव की क्रियाशील प्रेरणा के रूप में ग्रहण किया है। किंतु उसे अन्य पुरुषार्थों से निम्न कोटि का पुरुषार्थ मानते रहे हैं ।आचार्य गौतम ने धर्म को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया है।आपस्तंब में कहा है कि धर्म के विरोध में न आने वाले सभी सुखों का भोग करता है।
भगवत गीता में कृष्ण अपने को धर्माविरूद्ध काम के समान कहते हैं।कौटिल्य का कहना है कि धर्म एवं अर्थ के नियंत्रण में काम की तृप्ति करनी चाहिए, लेकिन बिना आनंद का जीवन नहीं व्यतित करना चाहिए। आचार्य कौटिल्य ने अर्थ को ही प्रधानता दी है क्योंकि अर्थ से ही धर्म एवं काम की उत्पत्ति होती है। मनु स्मृति ने धर्म की जो व्याख्या दी है उसमें धर्म ,अर्थ , काम और मोक्ष इन चारों को परिभाषित किया है। काम सूत्रकार वात्स्यायन ने धर्म अर्थ एवं काम की परिभाषा की है और क्रम से प्रथम एवं द्वितीय को, द्वितीय एवं तृतीय से श्रेष्ठ कहा है। किंतु राजा के लिए अर्थ को सर्वश्रेष्ठ बताया है धर्मशास्त्रकारों ने परम लक्षण एवं परिणामों की ओर संकेत किया है। अंत में परम लक्ष्य एवं परिणामों की ओर संकेत किया है। उनके अनुसार उच्चतर जीवन के लिए तन एवं मन दोनों का अनुशासित होना परम आवश्यक है।

More Stories
एक पति की अपनी पत्नी से अपेक्षा क्या होती है
शख्सियत- देवरिया का पखावज पागल “पागलदास”
DMK ने बढ़ाई सरकार की चिंता, स्टालिन बोले- परिसीमन पर कोई समझौता नहीं, क्या हैं मांगें