Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में बारिश के बाद धूप से चढ़ा तापमान, आज से फिर सताएगी उमस

1 min read

यूपी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गत दिवस हुई बारिश के बाद वायुमंडल में नमी बढ़ने से जिले की आबोहवा में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह जहां एक ओर अचानक छाए घने कोहरे की आगोश में समाई नजर आई, वहीं दोपहर ढलते-ढलते खिली कड़क धूप ने लोगों को उमस और गर्मी से बेहाल कर दिया। एक ही दिन में मौसम के दो अलग-अलग रंगों ने आम जनजीवन के साथ-साथ रफ्तार को भी पूरी तरह प्रभावित किया। सुबह-सुबह तड़के जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों तरफ घने कोहरे की चादर बिछी हुई थी।

बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है और तापमान में इजाफा होने लगा है। मंगलवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 29.5 और रात में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब बारिश के आसार कम हैं और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

मंगलवार को सुबह 9 बजे से ही धूप निकली और पूरा दिन गर्मी रही। बीते दिनों बारिश की वजह से आई तापमान में गिरावट के चलते मौसम में नमी थी लेकिन धूप से तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले 5-6 दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मंगलवार को जिन इलाकों में कोहरा दिखा वहां जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कोहरे की चादर धीरे-धीरे छंटने लगी, लेकिन इसके बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह 10 बजे के बाद निकली तीखी और कड़क धूप ने मौसम का तापमान अचानक बढ़ा दिया। बारिश के बाद जमीन में मौजूद नमी और कड़क धूप के संयोजन से हवा में उमस इतनी बढ़ गई कि दोपहर होते-होते लोग पसीने से तर-बतर हो गए। सुबह जहां ठंडी हवा और कोहरे के कारण लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही थी, वहीं दोपहर के वक्त धूप की तपिश ने राहगीरों और बाजार में निकले खरीदारों का हाल बेहाल कर दिया।

मौसम में आए इस अचानक उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता दिख रहा है। चिकित्सकों का मानना है कि सुबह के समय नमी व ठंडक और दोपहर में तेज धूप का यह दोहरा प्रभाव मानव शरीर के प्रतिरोधी तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल, बारिश के बाद मौसम के इस अप्रत्याशित फेरबदल से कभी कोहरे की धुंध तो कभी धूप की तपन के बीच झूलते नजर आ रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/