Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में स्कूल बंद

1 min read

यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है। आज और कल भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बदरा बरसने के साथ ही 60 से 80 किलोमीट प्रति घंटे तकी रफ्तार से तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। वहीं, बारिश को देखते हुए कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

बंगाल की खाड़ी पर तूफानी स्थिति का असर यूपी तक आ गया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर डीप डिप्रेशन की स्थिति बन गई है। जिसके कारण लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में लगातार बारिश तक होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल (25-26 सितंबर) कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 8 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, तराई में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। हवाओं संग तेज बारिश से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भीषण जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।

यूपी की श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। इन जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में ऑरेंज अलर्ट है।

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार है। वहीं, मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं, 40 से लेकर 60 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने यलो अलर्ट जारी किया है।

आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट के कुछ इलाकों में बाढ़ की संभावना है।

भारी बारिश के चलते बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, बांदा, मऊ, सोनभद्र, बदायूं, चित्रकूट, कन्नौज, इटावा, मिर्जापुर, बहराइच और पीलीभीत में आठवीं तक जबकि बिजनौर, गोंडा , सुल्तानपुर, कानपुर और प्रयागराज में 12वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/