Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोलीं- ये पहली और आखिरी गलती थी!

1 min read

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में रुचिका कहती हैं, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं सकती। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।’

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें युवती की उम्र 25 साल बताई गई थी। नोएडा पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर रुचिका के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।

सैलून में बताया था फर्जी नाम

जांच में यह भी सामने आया कि रुचिका सिंह ने करीब एक महीने पहले नोएडा के सेक्टर-135 स्थित एक सैलून में नेल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। वहां उसने अपना नाम मैनसिल जैन बताया था। सैलून संचालक टीपी त्रिपाठी के मुताबिक, तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने के बाद जब बार-बार आधार कार्ड मांगा गया, तो वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाती रही। सख्ती बरतने पर वह महज 9 दिन में ही ट्रेनिंग छोड़कर चली गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/