Prakash veg

Latest news uttar pradesh

CM योगी ने कांवड़ यात्रा और बाढ़ को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

1 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति और जन सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ संघों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा जाए। कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पुलिस 24 घंटे निगरानी रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों और घाटों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और पुलिस पेट्रोलिंग के जरिए चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद बनाए रखने और राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

बाढ़ और सूखे की स्थिति को लेकर सीएम योगी ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा सरकार की पहली प्राथमिकता है। कम बारिश वाले क्षेत्रों में सिंचाई संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी खुद राहत कार्यों की निगरानी करें- सीएम

उन्होंने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर सभी राहत शिविर तैयार किए जाएं और बच्चों के लिए दूध व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाए। जरूरत वाले क्षेत्रों में बड़ी नौकाएं लगाई जाएं और जिलाधिकारी खुद राहत कार्यों की निगरानी करें। मुख्यमंत्री ने तटबंधों की 24 घंटे पेट्रोलिंग, अराजक तत्वों पर नजर रखने और हर घंटे बाढ़ की स्थिति की जानकारी सीएम कार्यालय, डीजीपी कार्यालय और राहत एजेंसियों को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय डैशबोर्ड पर हर जिले की बाढ़ स्थिति का रियल टाइम अपडेट किया जाए। बाढ़ प्रभावित 44 जिलों में राहत शिविर, मेडिकल टीमें और बचाव बल पूरी तरह सक्रिय रहें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/