Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित, गृह मंत्रालय का आदेश

1 min read

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। आदेश में कहा गया कि यह कदम जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी सार्वजनिक आपात स्थिति को टालने के लिए उठाया गया है।

मंत्रालय 17 जुलाई से अब तक इस क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के लिए ऐसे पांच आदेश जारी कर चुका है। इस नये आदेश में दूरसंचार अधिनियम, 2023 और दूरसंचार (सेवाओं का अस्थायी निलंबन) नियम, 2024 के प्रावधानों के तहत केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि गुरुवार की मध्यरात्रि तक बढ़ा दी गई।

दिल्ली मेट्रो के 17 मेट्रो स्टेशन बंद

वहीं, विरोध प्रदर्शन वाली जगह तक जाने वाले 17 मेट्रो स्टेशन बंद हैं। DMRC ने X पर एक पोस्ट में कहा, “लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।” बाद में, DMRC ने झंडेवालान मेट्रो स्टेशन पर भी सेवाएं बंद कर दीं।

बुधवार को भी इन्हीं 17 मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं बंद रही थीं। सोमवार को पांच मेट्रो स्टेशनों के बंद होने के बाद, सुरक्षा इंतज़ामों की वजह से बुधवार को लगभग आठ घंटे और गुरुवार को दस घंटे से ज़्यादा समय तक 16-17 स्टेशन बंद रहे थे।

सीजेपी का विरोध प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में जारी आंदोलन 20 जून को शुरू हुआ था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/