फास्ट्र ट्रैक कोर्ट, तुरंत सजा; PM मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान
1 min read
CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में सोमवार को हुए संसद मार्च के बाद विरोध प्रदर्शन और बढ़ गया है। छात्रों के अलावा अब इसमें राजनेताओं की एंट्री भी हो गई है। एक ओर जहां मुंबई और नागपुर समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में सीजेपी के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में कांग्रेस एक्टिव नजर आई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
8:55 AM- समय रैना ने क्या लिखा: कॉकरोच जनता पार्टी ने समय रैना का एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘छात्र सिर्फ अच्छी शिक्षा व्यवस्था और जवाबदेही चाहते हैं। चीजें बढ़ाने के बजाए बातचीत करके उन्हें सुलझाया जाना कितना मुश्किल है?’
8:06 AM- इंटरनेट बंद करने के आरोप: कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या सरकार आंदोलन पर फिर से पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। संस्थापक अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। क्या सरकार एक और कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है?’
राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देश तक बंद रहेंगे। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
7:20 AM- आज महाराष्ट्र बंद: वंचित बहुजन आघाड़ी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के पक्ष में गुरुवार को ‘महाराष्ट्र बंद’ का आह्वान किया है। वीबीए अध्यक्ष और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने आज यहां प्रेस वार्ता में बताया कि वामपंथी राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों ने बंद का समर्थन किया है।
6:43 AM- महिला को थप्पड़ मारने वाले अधिकारी नपे: अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा के खिलाफ महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में कार्रवाई की गई है। उनका एक वीडियो भी सामने आया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अधिकारी को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया है और स्टेशन वापस भेजा गया है।
