Prakash veg

Latest news uttar pradesh

UP DGP ने खुद कंट्रोल रूम संभाला, ADG-IG लॉ एंड ऑर्डर के साथ की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और आईजी लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से खुद मोर्चा संभालते हुए पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में बैठकर विभिन्न जिलों से सीधा फीडबैक लिया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अचूक बनाए रखने के लिए प्रदेश के समस्त पुलिस बल को निरंतर सतर्क और पूरी तरह मुस्तैद रहने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/